थांदला। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2022 परिणामों में सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित संस्था सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। संस्था की छात्रा कुमारी मुस्कान देवेंद्र जादव निवासी बड़ी सरवा ने हायर सेकेंडरी साइंस मैथ्स संकाय में 500 में से 471 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की छोटी बहन कुमारी दे्विका देवेंद्र जादव ने हाई स्कूल परीक्षा में 500 में से 475 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह उपलब्धि है की दोनों सगी बहनों द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

संस्था एवं छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था संचालक राजेश व्यास खंड शिक्षा अधिकारी पी एन अहिरवार संकुल प्राचार्य योगेश मोदी संस्था के शिक्षक बृजबाला व्यास माया पाटीदार राजकुमार पाटीदार पूरण पाटीदार विकास भगत संदीप सिंगाडिया सुनीता सोनगरा सुनीता कटारा आदि ने बधाई प्रेषित कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। संस्था के छात्र उज्जवल कांतिलाल चौहान ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा कामर्स संकाय में 500 में से 429 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल सुहानी राजेन्द्र पाटीदार ने 500 में  से 460अक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *