अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान (बबलू) की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- अलीराजपुर में बदमाश ने 22 वर्षीय राजेंद्र पिता मांगीलाल निवासी पंचेश्वर मार्ग को कालिका मंदिर के समीप रात 10.30 बजे पीठ में तीर मार दिया। तीर पीठ में लगने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डॉक्टरों ने तीर निकाल लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस न तो घटनास्थल पर पहुंची थी और न ही जिला चिकित्सालय में इलाज करवा रहे घायल राजेंद्र के पास पहुंची। Post navigation हादसे मे पूरा परिवार साफ ; 6 की मोत की पुष्टि हुई मोमबत्ती जलाकर दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि