राणापुर@मयंक गोयल राणापुर से से कुछ दूरी पर ग्राम भूतखेड़ी में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई ग्राम भूतखेड़ी की डूंगरी फलिया में रहने वाले मदनसिंह मेडा के घर पर यह घटना हुई। झाबुआ लाइव से बातचीत के दौरान मदन सिंह के पुत्र देव मेडा ने बताया कि बीती रात घर पर सभी सोए हुए थे जब सुबह 4:00 बजे उनकी मम्मी सुबह उठकर तो देखा कि घर में चोरी की वारदात हो गई है जिसमें करीब ₹50000 केस 6 किलो चांदी, चेन,अंगूठी, बिछिया, व मंगलसूत्र चोरी बताई जा रही है। क्या कहते है जवाबदार भूतखेड़ी में चोरी की घटना हुई है, हम वहां पर गए थे, चांदी ओर नकदी की चोरी हुई है। हम मामले की जांच कर रहे है। अभी FIR दर्ज नही की है। टी.एस डावर (टीआई राणापुर) Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांवो में घर-घर जाकर कर रहे थर्मल स्क्रीनिंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांवों में जाकर कर रहे हैं स्क्रीनिंग