सलमान शैख़@ पेटलावद अज्ञात बदमाशों ने बीती रात बामनिया मार्ग पर दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता अब से थोड़ी देर पहले मोहल्लेवासियों को लगा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बदमाशों ने दोनों घर का सारा सामान तीतर बितर कर दिया। बदमाशों द्वारा यहां से नकदी और जेवरात ले जाने की आशंका जताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच में जुटी है। एक मकान दुबे परिवार का है तो दूसरा मकान कल्पतरु स्कूल की प्राचार्य बंसल मेडम का है। Post navigation आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में 26 वर्ष बाद खुला नवीन गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों में हर्ष लॉकडाउन में चोरी छिपे दुकान खोलने वाले हो जाये सावधान!! पढ़ ले यह खबर; जाना पड़ सकता है जेल ..