लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया नगर के माताजी मंदिर के समीप नारेला रोड पर किराना व्यापारी दीपक कुमार पटेल के घर व दुकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगने की खबर फैली वैसे ही नगर के युवाओं ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने के प्रयास में अपने स्तर पर जुट गए। साथ ही पेटलावद फायर बिग्रेड को भी सूचना की गई। फायर बिग्रेड देरी से मौके पर पहुंचा, युवाओं की टीम व फायर बिग्रेड के 2 घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से मकान व दुकान दोनो में ही बढ़ा नुकसान हुआ। खबर लिखे जाने तक नुकसान का आंकलन नही किया जा सका। मौके पर तहसीलदार जितेंद्र अलावा, पटवारी श्यामपाल सिंह चंद्रावत एवं बामनिया पुलिस चौकी स्टाफ पहुंचा, मौका पंचनामा पटवारी एस चंद्रावत द्वारा बनाया गया। ) Post navigation प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही बस में हुई डिलेवरी, जच्चा बच्चा स्वस्थ पत्नी ने अपने आशिक के साथ कर दी पति की हत्या, 9 वर्षीय बालिका ने पुलिस के सामने खोले राज