अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार इस परीक्षा में कई विद्यार्थियों का चयन हुआ है। 6 दिसंबर को ही राज्यसेवा में इंटरव्यू का अंतिम दौर पूरा हुआ था। मन में अटूट लगन और संघर्षो पर जीत हासिल करने का आत्मविश्वास हो तो कोई भी मंजिल मुस्किल नहीं होती। इस बात को सही साबित कर दिखाया है छकतला के युवक अजय पिता भावसिंह चौहान ने। अजय ने हायर सेकंडरी स्कूल बड़ी खट्टाली से 12वी तक पढ़ाई कर उतीर्ण की थी। अजय की इस सफलता पर उनके माता-पिता, गुरुवो व मित्रो ने बधाई दी। Post navigation आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए शांति समिति का किया गठन आरएसएस के विशाल पथ संचलन में जुटे हजारो संघ कार्यकर्ता जयघोष से गूंजा कस्बा