झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” मुकेश परमार ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले मे आज दोपहर होते होते उस समय सनसनी फैल गयी जब राणापुर मे हरिओम मेडिकल स्टोर्स के संचालक एंव हाल फिलहाल झाबुआ में निवासरत युवा ” परीक्षित उफ॔ परी पिता दिलीप दवे” रहस्यमय ढंग से अपने घर से निकलते ही अपनी कार सहित गायब हो गये । वे प्रतिदिन झाबुआ से राणापुर अपनी कार क्रमांक mp -45 c 0965 ( सेलेरियो ) सफेद रंग से अपडाउन करते थे उसी कडी मे आज भी निकलना बताया गया लेकिन वे ना राणापुर पहुंचे ओर ना सुबह 9 बजे से कही नजर आये ओर ना उनकी कार नजर आई है करीब 11 बजे बाद उनकी तलाश शुरु हुई लेकिन वे समाचार लिखे जाने तक रात 9.30 बजे तक कोई सुराग नही लगा है पुलिस मे गुमशुदगी दज॔ की गयी है उनका मोबाइल सुबह 9 बजे से ही बंद है ओर आखिरी लोकेशन झाबुआ ही बताई जा रही है । उनके बडे भाई डा लोकेश दवे ने झाबुआ लाइव को बताया कि सुबह उनकी बात हुई थी तब तक सब कुछ सामान्य था अब परिवार ओर रिश्तेदारो के साथ साथ शुभचिंतक भी तलाश मे जुटे है एसपी झाबुआ संजय तिवारी ने झाबुआ Live को बताया कि आसपास के जिलो ओर राज्यों मे पुलिस को अलट॔ किया गया है लेकिन अभी तक कार ओर परीक्षित दोनो की लोकेशन नही मिली है लापता परीक्षित की पत्नी रतलाम मे थी वे भी झाबुआ पहुंची है । अगर आपको इस कार या परीक्षित दवे के बारे मे कोई भी जानकारी मिले तो कृपया इन नंबरों पर संपर्क करे । 1)- 09425436392 2)- 07898188818 3)- 08989571808 पाठको को अगर कोई सूचना मिले तो झाबुआ लाइव के नंबर 9926672966 पर भी सूचना दे सकते है । Post navigation सरपंची के लिऐ छोड़ दिया कृषी उपज मंडी उपाध्यक्ष का पद सामने आई लापरवाही , पुलिया के होल मे फंसा ट्रक