मयंक गोयल, राणापुर बावनगजा सिद्धक्षेत्र पूर्व ट्रस्टी, अग्रवाल दि. जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक मदनलाल अग्रवाल का निधन शनिवार को हो गया, खबर मिलते ही पूरे नगर शोक में छा गया। जिनकी अंतिम यात्रा शाम को 4:30 बजे निज निवास स्थान राणापुर से हरी उद्यान राणापुर ले जाएगी। अग्रवाल बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे, धार्मिक व्यक्ति थे, उनके चले जाने से अग्रवाल समाज राणापुर को अपूर्ण क्षति पहुची है। अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। नगर के अनाज व्यापारी संघ, किराणा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, मोबाइल एशोसिएशन, रामायण मंडल राणापुर, श्वेताम्बर जैन समाज, अन्य समाज एवं सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation कल्पसूत्र को घर ले जाकर श्री संघ की के साथ भक्ति करते हुए जागरण करना विशेष फलदायी होता है- नाहर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया को भ्रात शोक, अंतिम यात्रा आज दोपहर