मयंक गोयल, राणापुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया के छोटे भाई एवं शहर के कारोबारी रामगोपाल सेठिया का आज सुबह अपने घर पर अचानक संभवत: हृदयाघात से निधन हो गया। बताया जाता है कि वे घर की सीढिय़ों से चढ़कर छत की ओ जा रहे थे तभी बेसुध हो गए। आनन-फानन में उन्हें राणापुर के चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्रयासों के बावजूद भी चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके। रामगोपाल सेठिया के निधन से राणापुर नगर में शोक फैल गया, उनकी शवयात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके आवास महात्मा गांधी मार्ग से निकाली जाएगी। ) Post navigation अज्ञात बदमाशों ने रात्रि में दो स्थानों पर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, मोबाइल समेत हजारो रुपयों का सामान नकदी चुराई तालाब में मछली के बीज डालने को लेकर हुआ था विवाद, युवक को तलवार से बुरी तरह काट डाला