नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट-
अखिल भारतीय वाणी समाज इकाई द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें दोनों पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की। भाजपा अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान, अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, महेश पटेल जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान, दूरसिंह डावर, मेहताबसिंह कनेश, मंडी अध्यक्ष आजम सिंह आवासीय, दशरथ चंदेल, वाणी समाज, अलीराजपुर, जोबट निवाली पानसेमल सुसारी छकतला वालपुर सभी जगह समाज जनों ने यात्रा में शामिल हुए जिससे में जगह-जगह यात्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बोहरा समाज राठौर, समाज माली, समाज प्रजापत, समाज सेन, समाज आदि समाजों ने हालचाल जानने निकले श्रीराम की लड्डू गोपाल पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया जिसमें महिलाओं ने व युवतियों ने गरबे रास किया व यात्रा में बालीपुर धाम के गुरु पहुंचे। जिन्होंने श्री राम मंदिर में गुरु आरती करने की स्थापना की गई वह गुरुजी ने पूरे समाज और नगरवासियों को दर्शन कर आशीष दिए। यात्रा श्री राम मंदिर से बस स्टैंड से होते हुए स्कूल चौराहे स्कूल चौराहे से डबल डेंजर होते हुए बढ़ चौक पर यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद श्री राम मंदिर की महाआरती की गई महाआरती के बाद विशाल भंडारा किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *