झाबुआ डेस्क। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई झाबुआ का प्रतिनिधिमंडल खाद्य पूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के जिला अधिकारी संदीप पाटिल से भेंट कर प्रतिवर्ष अनुसार उपभोक्ता दिवस 15 मार्च वह ग्राहक दिवस 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा की तथा उक्त कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी व सदस्यों को आमंत्रित करने एवं उपभोक्ता जागरूकता पर विचार रखें। प्रतिनिधि मंडल से पाटिल ने दिनांक 15 मार्च को होने वाले विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में आने का आग्रह करते हुए पत्र दिया प्रतिनिधि मंडल द्वारा उक्तआयोजन में उपस्थित होने की अपनी स्वीकृति दी प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अखिल त्रिवेदी ,जिला सचिव अश्विन कुमार शर्मा जिला ,उपाध्यक्ष पंडित गणेश जी उपाध्याय, विधि सलाहकार एडवोकेट की शरद शुक्ला एडवोकेट, मनीष कानूनगो, एडवोकेट राजेश पंड्या उपस्थित थे। Post navigation पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा की गई लगातार तीसरी प्रशासनिक सर्जरी, ये थाना प्रभारी हटाए गए.. आधी रात में जमीन विवाद में हत्या , ससुर को बचाने गई बहु मारी गई