नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से लगातार विभाग में प्रशासनिक जमावट की जा रही है, इसी कड़ी में आज श्री शुक्ल द्वारा थांदला थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया को पुलिस लाइन हाजिर किया गया है एवं थांदला थाने की कमान रायपुरिया थाना प्रभारी दिनेश रावत को दी गई है ।इसी तरह डीआरपी लाइन झाबुआ में पदस्थ जयसीराम बरडे को रायपुरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। यातायात विभाग में भी एक निरीक्षक, दो उप निरीक्षक एवं एक सूबेदार के कार्यों में परिवर्तन किया गया है, विदित है कि इस सूची के पहले भी स्थानांतरण की दो सूची जारी हो चुकी है, जिसमें 1 ही थाने एवं चौकी पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाया गया था। देखिए आज जारी हुई सूची.. Post navigation पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए रामा के मोबिलाइजर्स की कलस्टर बैठक संपन्न अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई झाबुआ का प्रतिनिधि मंडल खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी से मिला