झाबुआ डेस्क। जमीन विवाद में आधी रात को एक हत्या हो गई। घटना ढेकल बड़ी की है। मृतिका के ससुर सुरतान पिता नान सिंह डामोर ने बताया मैं और मेरा परिवार गुरुवार रात 9:00 बजे खाना खाकर सो गए थे। तभी मध्य रात 1:00 बजे चिल्लाने की आवाज आई। गांव के ही नरसिंह भाभोर अपने साथियो के साथ जमीन को लेकर घर में परिवार वालों से विवाद कर रहे थे। जान से मारने की नीयत से पत्थर मार रहे थे। जिसे देख मैं चिल्लाया तो मेरी तरफ भागे, तभी मेरी बहू सन्नु पति कमलेश डामोर उम्र 32 वर्ष बचाने आई, जिसकी आरोपियों ने हत्या कर दी। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने जांच शूरु कर दी है। Post navigation अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई झाबुआ का प्रतिनिधि मंडल खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी से मिला तत्कालिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई 46 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त, पांच साल चले मामले के बाद जारी हुए आदेश