अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट मध्यप्रदेश में होने वाले उप चुनावो से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सहरीया आदिवासी समाज के लिए सौगातों का पीटारा खोला है l अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासियों के जीवनोत्थान लिए की गई इस सकारात्मक पहल के लिये मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए अन्य तमाम आदिवासी वर्ग के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने की रणनिती के तहत आगामी 19 फरवरी को जोबट में परिषद का संभाग स्तरिय सम्मेलन आयोजित किया है। यह जानकारी गत दिनों आदिवासी विकास परिषद की बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष कलमसिंह कलेश दी हैl जानकारी देते हुए इस आदिवासी नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोलारस क्षेत्र के सहरिया आदिवासी युवाओं को पुलिस आरक्षकभर्ती में बिना परिक्षा केवल शारीरिक दक्षता के आधार पर सीधी भर्ती, सहरिया समाज बाहुल्य क्षेत्र में समाज की संस्कृति एवं सभ्यता का संग्रह करने के लिए 8 से 10 एकड़ जमीन पर 7.5 करोड़ से सबरी माताधाम का निर्माण, कुपोषण से निपटने के लिए प्रत्येकपरिवारों की गृहणियों के खातों में सब्जी भाजी दूधखरीदने के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह देने आदि की जो घोषणा की है, उसकी हम सराहना करते हैं, साथ ही मुख्यमंत्री जी से यह आशा रखते है कि वे समस्त आदिवासी समाज उत्थान के लिये इस तरह की विशेष निती बनाएंगे। इस हेतु 19 फरवरी को जोबट के दशहरा मैदान में समस्त बेरोजगार युवकों का समागम होगा उपस्थिति युवाओं को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते,संभागीय अध्यक्ष नारायण सिंह भिंडे झाबुआ,धार,बडवानी, खरगोन,अलिराजपुर,बुरहानपुर, रतलाम इत्यादि स्थानो से आये वरिष्ठ आदिवासी नेता भी संबोधित करेंगे इस अवसर पर वरिष्ठो के माध्यम से बेरोजगारो की भिन्न भिन्न समस्याओं के समाधान एवं “बिना इंटरव्यू सिधी भर्ती” के लिये एक मांग पत्र मुख्यमंत्री जी के नाम पर प्रेषित किया जाएगा l आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष कलम सिंह कलेश ने प्रदेश अध्यक्ष फगनसिंह कुलस्ते की सहमती एवं इंदौर संभाग अध्यक्ष नारायण सिंह भिंडे की अनुसंशा पर उदयगढ़ जनपद के भूतपूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस.रावत को आदिवासी विकास परिषद के अधिकारी कर्मचारी प्रभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया इन्हे नियुक्ति पत्र के साथ परिषद के जिला प्रचार मंत्री नर सिंह चौहान तथा उदयगढ़ मंडल अध्यक्ष बनाए गए जग्गुभाई भूरिया को नियुक्ति पत्र सोपा l इस अवसर पर परिषद के महेन्द्र सिंह मंडलोई,मल्लूभाई,राजूभाई, पत्रकार दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। Post navigation अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल आदिवासी विकास परिषद प्रदेश सरकार के सामने रखेंगे अपनी मांगे