झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- महाशिविरात्रि के पावन अवसर पर नगर में धर्मावलंबियों ने स्थानीय शंकर मंदिर प्रांगण में भोलेबाबा का आकर्षक श्रंृगार के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। शंकर मंदिर पर सुबह से ही नगर के धर्मावलंबियों का तांता लगा रहा है, पूजन-अर्चन और अभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। स्थानीय रामायण मंडल के सदस्यों द्वारा महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से अखंड रामायण जी के पाठ का वाचन किया गया, जो कि शिवरात्रि की सुबह 10 बजे संपन्न हुआ। समापन महाआरती एवं पूजा-अर्चना और विधि विधान के साथ हुआ। वही रात्रि भजन संध्या का आयोजन कर भोलेनाथ की भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित धर्मावलंबियों ने भजनों का आनंद लिया। वहीं शाम को भोलेनाथ के दरबार में महिला-पुरुष आदि भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन लाभ कर ठंडाई की प्रसादी ग्रहण कर भोलेनाथ की आराधना में तल्लीन रहे। इस प्रकार शिवरात्रि पर्व का बड़े हर्षोल्लास के साथ आनंद लिया। Post navigation सहकारी बैंक के ऋण भरने की तिथि को लेकर किसानों में संशय कांग्रेस ने बनाई 4 नयी ब्लाक उप ईकाई ; कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न