झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट- अखंड भारत दिवस नगर के युवाओं द्वारा श्रीकृष्णा गार्डन में मनाया गया जिसमे नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर युवाओ में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में बौद्धिक जुवानसिंह धार विभाग सह प्रचारक ने दिया। जिला कार्यवाह राजेश डावर मंचासीन रहे। बौद्धिक में बताया गया कि हमारा देश कब-कब और किन कारणों से विभाजित हुआ। सन् 1857 से 1947 तक आजादी के लिए संघर्ष के बारे में बताया गया। युवाओं के देश को बचाने के लिए प्रोत्सहित किया। युवाओं देश बचने का संकल्प लिया। इस मौके पर रविन्द्र नायक, राजू गाहरी, चिन्तन माली, मयंक राठौर, जितेंद्र गाहरी, विवेक उपाध्याय, विजय राठौर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation बालिका ने मिट्टी में रूई मिलाकर बनाई गणेशजी की इको फ्रेंडली प्रतिमा रात में सोई महिला सुबह उठी तो चोटी कटी थी