भाजपा जिलाध्यक्ष दोलत भावसार व पारा मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर का स्वागत समारोह नयापाड़ा मे रखा गया है जिसमे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ ने मोजूद रहकर जिलाध्यक्ष भावसार व मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह का स्वागत किया गया। सबसे पहले अतिथियो ने भारत माता के तेल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद जनपद सदस्य कुंवर गजेंद्र सिंह राठोर ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। वही मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष दोलत भावसार ने अपने प्रेरणादयी संबोधन मे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की मजबूती के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी का विकास करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चोहान ने सभी वर्ग की भलाई के लिए अनेको योजनाएं प्रदेश मे चलाइ है जिसको अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति तक इन योजनाओ का लाभ पहुंचा जाएं। Post navigation लापरवाह कर्मचारियो पर कलेक्टर की कार्रवाई श्मशान वाटिका जीर्णोद्धार हुआ