जितेंद्र राठौर@ झकनावदा मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीब परिवार को सस्ता व अच्छा अनाज मिले, इसके तहत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित शाखा झकनावदा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हुआ जिसमे सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था अंतिम पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले उसी सपने को साकार करना हमारी जिम्मेदारी है मध्यप्रदेश की सरकार हर वर्ग के गरीब वंचितो के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है उनका लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए अन्न उत्सव के अंतर्गत हर पात्र व्यक्ति को अनाज मिलना चाहिए शासन ने एक और नियम बना दिया है चाहे व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने अंगूठे से अनाज ले सकता है उक्त संबोधन आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा पर आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने उक्त बात कही। कार्यक्रम को समाजसेवी मोहनसिंह राव ने भी संबोधित करते हुए कहा की देश की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने गरीबों के लिए गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास मकान जैसी तमाम योजनाएं जनता को समर्पित की जिसका लाभ जनता उठाएं जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, समाजसेवी मोहनसिंह राव, नोडल अधिकारी पूरणमल गुर्जर, संस्था प्रबंधक दिनेश कुमार खतेडिया, सेल्समेन रवि राठौड़, अज्जु राठौड़, नंदकिशोर निंम्बोलिया एवं आदि ग्रामीण जन एवं स्टाफ उपस्थित था। Post navigation कन्या माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में सांसद प्रतिनिधि काॅसवा द्वारा किया गया सूखे राशन का वितरण शादी समारोह में हुआ बंदूक से फायर ; 1 की मौके पर मौत; खुशियों के माहौल में पसरा मातम