P. S. Chandel, Alirajpur == अंतर्राष्ट्रीय संस्था एजुकेट गर्ल्स के द्वारा अलीराजपुर जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय हरसवाट एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोराना मे बाल सभा का गठन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 कक्षा तक के छात्र/छात्राओं ने अपनी सहभागिता की। बाल सभा समिति के लिए एक बाल पंच एवं 12 सदस्यों के लिए निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय हरसवाट के संस्था प्रधान नसीर मोहम्मद पठान, भानुसिह चौहान एवं समस्त शिक्षकाऐ उपस्थित थे, तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोराना के संस्था प्रधान अजय सिंह गाडरिया, ममता कनेश, शर्मिला रावत, संदीप राठौर एवं एजुकेट गर्ल्स के क्षैत्रिय समन्वयक अमजद खान व ज्ञानसिह भिण्डे उपस्थित थे। Post navigation स्थाई एडीजे कोर्ट की हुई स्थापना, अभिभाषक संघ ने माना आभार बुखार से पीडि़त मरीज की जांच में हुई डेंगू की पुष्टि