वालपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सरपंच जयपालसिंह खरत ग्राम पंचायत वालपुर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन स्थल कन्या शिक्षा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एक पौधा भी रोपित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे सूर्य नमस्कार और ओम् उच्चारण के साथ हुई। प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. राकेश मेश्राम, पंचायत सचिव सिखदार चौहान, शिक्षकगण महेंद्र सस्तिया, इंदरसिंह खरत, सुरेन्द्र खरत, मनीष सोलंकी, चौकीदार मंगलसिंह सोलंकी, दयाराम खरत सहित ग्रामवासी, स्कूली बच्चे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। Post navigation जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया सोंडवा मंडल की माँ आराधना यात्रा 28 सितंबर को