झाबुआ लाइव मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन के निर्देशन पर हर थाना चौकी पर महिलाओं के सम्मान में रैली निकाली गई तथा महिला सम्मान की रक्षा की शपथ ली। वास्तव में यह एक अनुकरणीय पहल है। इस कड़ी में काकनवानी थाना प्रभारी कौशल्या चौहान द्वारा नगर में महिलाओ के सम्मान में रैली निकाली। इस रैली में स्थानीय और ग्रामीण जन तथा महिलाएं भी शामिल भी हुई। थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने महिला सशक्तिकरण महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान की बात कही। साथ ही उन पर होने वाले अपराधो पर त्वरित कार्यवाही की बात पर भी जोर दिया। Post navigation शीतला सप्तमी पर धर्मावलंबियों में रहा उत्साह, मंदिर पर जाकर किए दर्शन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नवचेतना मंडल ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम