विपुल पंचाल, झाबुआ बुधवार का दिन झाबुआ जिले के लिए राहत भरा रहा, पिछले दिनों झाबुआ जिले में 4 लोगों की रिपोर्ट भेजी गई थी जो आज आई जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट नेगटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया ने बताया कि जो 4 रिपोर्ट भेजी गई थी उनकी कोरोना रिपोर्ट जांच के बाद नेगेटिव आई है यह सुखद खबर है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर लेकर जिलेभर में लॉकडाउन है और इसमें कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने आंशिक छूट दी गई है और जिलेवासी अब इसके प्रति जागरुक हो चुुके हैं और अपनी ओर से एहतियात बरत रहे हैं, अब हर किसी को मास्क लगाकर घरों के बाहर आवश्यक कार्यों के लिए ही निकलते देखा जा रहा है। Post navigation BOB बैंक मैनेजर की दादागिरी, अनपढ ग्रामीण, गरीब लोगों को कर रहा हैं परेशान रहें तैयार, झाबुआ में मेंटेनेंस के चलते अगले 7 दिनों तक फिर 4-4 घंटे होगी बिजली कटौती ..