गगन पंचाल, कल्याणपुरा कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के गांव आमलीपठार के आयडिया फलिया में अपने मामा अपसिह आयडिया के यहां आये हुए बालक विष्णु पिता दिनेश डामोर आयु 10 वर्ष की गांव की नेगड़ी नदी में डूबने से मौत हो गई। गौरतलब है कि बालक अन्य बच्चो के साथ अभी हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी के पोखर में पानी जमा था जिसमें ग्रामीण ओर भी बच्चे शाम करीब 4 बजे नहाने गए थे। सभी नहा कर वापस आ गए मगर विष्णु नही आया। जब उसके परिजनों ने बालक की खोजबीन शुरू तब नदी में बालक का शव तैरते हुए पाया, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस आरक्षक दिलीप गवरी डायल 100 लेकर घटनास्थल पहुंचे व मर्ग कायम कर जांच में लिया है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही हुआ है। Post navigation थाना प्रभारी ने कई वर्षों से फरार वारंटियों के लिए खोला मोर्चा, वर्षों फरार कई वारंटी आए पुलिस गिरफ्त तेज हवा के साथ बारिश से वर्षो पुराने 20 से अधिक पेड़ हुए धराशायी, विद्युत पोल गिरने से घ्ंटो तक बिजली रही गुल भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर