भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
73वें स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया रिमझिम बारिश में विद्यालय इन बच्चों की विशाल रैली निकली बच्चों ने ओजस्वी नारे लगाए नगर के प्रमुख मार्गो से रैली दशहरा मैदान पहुंची। जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाबोर ने व नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के पत्र का वाचन भाबोर ने किया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जिस पर विधायक वीर सिंह भूरिया, एसडीएम पराग जैन, यामीन शेख, समाजसेवी पुरुषोत्तम प्रजापत, विमल जैन, प्रकाश भंडार, रहीम शेरानी, मोहम्मद निसार, सुनील डाबी, भूपेंद्र बरमंडलिया, जिया उल्लाह कादरी, अली असगर बोहरा, दशरथ सिंह क_ा, मनीष गिरधानी, अनूप भंडारी, मनीष नाहटा, महेश प्रजापति, रोटरी क्लब अपना मेघनगर के गवर्नर भरत मिस्त्री, सुमित मूथा, राजेश भंडारी, कय्यूम खान सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुरस्कार राशि प्रदान की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशीला प्रेम सिंह भाबर, ज्योति बामनिया, एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार राजेश सोरते आदि ने पत्रकारों, युवा, कवि, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनपद शिक्षक गण व पुलिस मोर्चे के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक सुंदर प्रस्तुतियों पर प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल मेघनगर, द्वितीय पुरस्कार सन ओल्ड स्कूल मेघनगर तृतीय मॉडल स्कूल गुर्जर पाड़ा को दिया गया कार्यक्रम में निर्णायक वरिष्ठ समाजसेवी तेजमल जी जैन रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल जी नायक एवं मैडम अनुराधा थी रोटरी क्लब अपना की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवीण ने सूची में आने वाले छात्र.छात्राओं व श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन निलेश भानपूरिया व निर्मल त्रिपाठी ने किया।
मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर किया झंडा वंदन
देश की आजादी के 73 वी वर्षगांठ पर भारत देश की आन बान शान तिरंगे का झंडा वंदन झाबुआ जिले के मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर किया गया।उक्त आयोजन में विशेष रूप से भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर विक्रम सेन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बधाइयों के साथ रक्षाबंधन व आगामी त्यौहार जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पत्रकार हितों में किस तरह से बेहतर कार्य किया जाए इस पर भी बात रखी। देश के सैनिकों ने जो बलिदान हमारी आजादी के लिए दिए हैं उस पर भी कई उदाहरण एवं इतिहास के कुछ उदाहरण साझा किए। आयोजन में नगर की समाज सेविका प्रेमलता भट्ट भी उपस्थित रही जिन्होंने एक सुंदर देश भक्ति गीत के साथ अपनी बात रखी। इस अवसर पर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, मेघनगर भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र बरमडलिया, दशरथ सिंह क_ा, रहीम हिंदुस्तानी, मनीष नाहटा, निलेश भानपुरिया, जिया उल हक कादरी, सुनील डाबी, अली असगर बोहरा, प्रकाश प्रजापत, अनूप भंडारी, जाकिर खान, जयेश झामर, पंकज बडोला सहित नगर के कई समाज सेवी मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय के झंडा वंदन आयोजन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *