अलीराजपुर लाइव के लिऐ “बरझर” से फिरोज खान “बबलू” की रिपोर्ट ॥ अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजादनगर थाना क्षेत्र के “खैरियामाली” गांव में आज पति ने अपनी पत्नी की “मूसल” मारकर हत्या कर दी..पुलिस पे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किये जाने की सुचना खुद उसकी 14 वर्षीय लड” की ने दी । अलीराजपुर के एएसपी “सीताराम सत्या” ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि आज सुबह 11 बजे के करीब खैरियामाली गांव के “भीकासिंह (37 वर्ष) ने अपनी पत्नी “नुरजीबाई” पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया ओर विवाद बढने पर आंगन मे रखी मूसली (अनाज कुटने का लकडी का भारी उपकरण ) उठाकर उसके सिर पर कई बार दे मारी जिससे मोके पर ही नुरजीबाई की मोत हो गई । यह सारा घटनाक्रम मृतक ओर आरोपी की 14 साल की बेटी “नानबाई” ने देखा ओर पड़ोसीयों सहित पुलिस को घटनाक्रम की सुचना दी । एएसपी सीताराम सत्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।
Trending
- 67 वर्षीय नरेंद्र कसेरा साइकिल से कर रहे 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की दूसरी तीर्थयात्रा, आलीराजपुर पहुंचे
- लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा
- सम्मान, आत्मीयता और शुभकामनाओं के बीच एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी को प्रेस क्लब जोबट के द्वारा दी गई विदाई
- सहकारिता सदस्यता महाअभियान में आलीराजपुर ने रचा नया कीर्तिमान
- प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अनंता महेंद्रसिंह झकनावदा का शानदार प्रदर्शन, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई
- रूपगढ़-गोपालपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत की सूचना, एक गंभीर घायल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी
- लंबी प्रतीक्षा के बाद झमाझम बारिश ने तरबतर किया
- एमपी के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों की समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध
- सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण