जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर जिले के जोबट के कस्बे जोबट बाईपास हाईवे रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल सवार युवक की मौत हो गई। युवक धार जिले के ग्राम हवलद स्थित अपनी परिवार में नुक्ते का कार्यक्रम कर घर आ रहा था राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में उप संस्था केंद्र जोबट अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित किया था। सूत्रों के अनुसार बताया गया के करीबन सात 7:30 बजे बाग मार्ग स्थित बाबा देव बयड़ी बायपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जोबट के किला जोबट पर रहने वाले गजानन्द राठौड़ की हॉस्पिटल में ही उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस थाना जोबट की थाना प्रभारी आरती चाराटे व टीम को जानकारी मिलने पर वह तुरंत बाईपास रोड घटना स्थल पहुचे व व्यक्ति को उपचार के लिए भिजवाया परंतु व्यक्ति की जान बचाई नही जा सकी । युवक की मौत से नगर हुआ गमगीन माहौल जोबट के समाजसेवी एवं धर्म निस्ट गजानंद जी राठौर का अचानक कल रात लगभग सात 7:30 बजे के आसपास जोबट बाग बायपास रोड पर अज्ञात वाहन से जोबट बाग रोड पर एक्सीडेंट होने की खबर जैसे ही नगर में प्राप्त हुई वैसे ही नगर का गमगीन माहौल हो गया क्योंकि गजानंद राठौर का परिवार धर्मनिष्ट एवं समाजसेवी कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाते थे आज नगर के मुक्ति धाम में नगर मैं अंत्येष्टि में नगर के एवं आसपास के सैकड़ो नागरिकों ने उन्हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें राठौड समाज के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष महेश राठौर राजु भाई राठौड़ एवं नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष अमृत भाई राठौड़ द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई गजेंद्र राठौर अपने अपने परिवार में इकलौता कमाई का सहारा है उनके दो पुत्र चंदू राठौड़ एवम संदीप राठौड है संदीप राठौर द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई। Post navigation मुखबिर की सूचन पर पुलिस ने दी दबिश, मिली 56460 रुपए की अवैध शराब, आरोपी मौके से हुआ फरार 7 से 8 फीट लंबे अजगर को खेत में देख कर ग्रामवासी डरे, मौके पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम