आलीराजपुर। शासकीय कन्या हाई स्कूल नानपुर के प्रधानपाठक इडलसिंह कनेश की सेवानिवृत्ति पर आदिवासी कर्मचारी – अधिकारी संगठन (आकास) के जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में नानपुर पहुँच कर आकास संगठन के पदाधिकारियों ने श्री कनेश जी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और ससम्मान साल ओढ़ाकर मंगल तिलक लगाकर श्रीफल देकर विदाई दी गई। जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि अब आप शासकीय कार्य तथा बंधन से मुक्त हो गये हैं,आपके अनुभव को समाज हित में सामाजिक कार्य को अब स्वत्रंत होकर करना चाहिए।आप जैसे अनुभवी लोगों की समाज को जरूरत है।सभी पदाधिकारियों ने उनकी स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत, सक्रिय सदस्य डॉ.मुकेश अजनार, राहुल कनेश,मालसिंह तोमर एवं अरविंद कनेश आदि उपस्थित थे। Post navigation मुख्यमंत्री, भाजपा सांसद-विधायक और कलेक्टर सुदूर ग्रामों का निरीक्षण करें, पता चलेगा कितना हुआ है विकास-महेश पटेल मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आलीराजपुर युवक कांग्रेस ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न