विपुल पांचाल@झाबुआ

विश्व कैंसर दिवस, जिला अस्पताल दिनांक में मनाया गया। कैंसर मरिजो हेतु विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया , साथ ही कैंसर के अलावा अन्य मरीजो को कैंसर के बारे मे जागरूक किया गया। मरिजो व उनके साथ आये लोगो से भी कैंसर, उसके विभिन्न कारण, उपचार , रोकथाम पर चर्चा की गई । यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ बीएस बघेल के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में जिला कैंसर नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र भायल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हेमलता रावत द्वारा मरिजो का परीक्षण किया गया।
केमोथेरेपी हेतु भी मरीजो को भर्ती किया गया। शिविर में जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ सावन चौहान , डॉ मोहब्बत किरार , डॉ राजीव परमार , डॉ मारुत दातला, डॉ निलेश नायक , डॉ राजेश डावर एवं नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्रीमती कमला , श्रीमती प्रीति वसुनिया, सुश्री कविता, सुश्री नविता, श्री भारत बिलवाल , उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *