लोकेंद्र चाणोदिया@ बामनिया आज ग्राम बोरपाड़ा बामनिया में बकरी चराते समय कुवे में गिरने व पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण पिता दलसिंह निनामा उम्र 10 वर्ष निवासी बोरपाडा सुबह बकरी चराने घर से निकला था। तभी एक कुएं में वह अचानक गिर गया। जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। चौकी बामनिया में परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। Post navigation ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत जिंदगी बहुत छोटी है शांति से क्यों न जिए : कल्याणरत्न विजय