थांदला। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला मे हम हैं नन्हे देशभक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके अंतर्गत नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने रंग -बिरंगी एवं आकर्षक परिधानों में बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक कर देने वाली आकर्षक प्रस्तुतियां दी। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अटूट उत्साह दिखाई दिया। बच्चे अपनी प्रस्तुति का बेचैनी से इंतजार कर रहे थे। प्राचार्य ललित कांकरिया ने अपने उद्बोधन में समस्त बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य बचपन से ही बच्चों को मंच पर लाना और उन में देशभक्ति की भावना जगाना है। इन्हीं मौकों द्वारा वे अपने देश की संस्कृति एवं महापुरुषों के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रेया मेहता ने किया। Post navigation दो दिवसीस विधायक कप खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस पर मार्मिक दृश्य भी सामने आए तो कहीं ध्वजारोहण करने नहीं पहुंचे जनप्रतीनिधि