आलीराजपुर। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा धार विभाग के विभाग समन्वय विष्णु नारोलिया व समिति के अध्यक्ष ,संजय गुप्ता एवं निर्वाचन अधिकारी  जीतेंद्र भावसार के  आथित्य में सरस्वती शिशु मंदिर की संचालन समिति नर्मदा बाई शिक्षा विकास समिति आलीराजपुर की साधारण सभा संपन्न हुई। बैठक का वाचन समिति के सचिव  मनिष राठौर ने किया एवं समीक्षा की गई ।  

विद्यालय के प्राचार्य बलिराम बिल्लौरे द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष रोमिल जैन द्वारा अंकेक्षण रिपोर्ट का वाचन  किया गया। इसके पश्चात अनुमानित आय- व्यय एवं बजट प्रस्तुत किया। अंकेक्षण के लिए अंकेक्षण अधिकारी की नियुक्ति की गई ।

नवीन कार्यकारिणी की घोषणा 

बैठक में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा निर्वाचन अधिकारी  जीतेंद्र भावसार ने की। अध्यक्ष पुष्पलता शाह को बनाया। उपाध्यक्ष जवाहरलाल जैन बनाए गए। सचिव रोमिल जैन, सह सचिव संयम गुप्ता को बनाया। कोषाध्यक्ष-सतिश  भाटी रहेंगे। सदस्य अनिल  जैन, प्रतिक राठौर,  नानसिंह चौहान को बनाया। शांति मंत्र के साथ साधारण सभा बैठक का हुआ समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *