शिवा रावत, उमराली असंतुलित ट्रक ने दो वाहनों काे टक्कर मार दी। एक वाहन तो पुल के नीचे गिर गया, जबकि दूसरा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। दुर्घटना गुरुवार शाम को हुई। जानकारी के अनुसार ग्राम उमराली में छकतला की ओर से आ रहा ट्रक असंतुलित हो गया। असंतुलित ट्रक ने सामने से आ रहे तूफान को टक्कर मार दी। इसके बाद आगे पुल पर खड़ी पिकअप को भी टक्कर मारी। हादसे में तूफान में बैठे यात्री सुरक्षित है। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। हालांकि पुल पर खड़ी पिकअप पुल से निचे जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। Post navigation शांति समिति की बैठक में आचार संहिता का पालन करने को कहा, निर्देशों की जानकारी दी हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, ब्रिज पर लगाई रेलिंग