शिवा रावत,उमराली हरदा से मक्का लोड कर भडुच गुजरात ले जा रहा GJ10Z8749 ट्रक उमराली छकतला के बीच ग्राम पुआसा में उतार में ब्रेक फैल होने की वजह से पलट गया। ब्रेक फेल होने से ट्रक पीछे ढलान पर जा पलटा। ड्राइवर क्लिलिनर सुरक्षित है। ड्राइवर ने बताया कि RTO की गाडी ने उसे रोका व ओवर लोड वाहन का चालान बनाने को कहा गया। जिसके बाद ट्रक मालिक से फोन पर कुछ बात कर उसे छोड़ दिया। जैसे ही ड्राइवर ट्रक में पुनः बैठा वैसे ही ट्रक पीछे ढलान पर लुढक गया। ड्राइवर ब्रेक लगाता रहा पर ब्रेक फैल हो गए। ग्रामीणों का भी कहना है RTO के अधिकारियो की गाडी रोज सुबह से आती है और लोडेड वाहन कंही भी रोक लिए जाते है। अंधे मोड़ पर चढाई वाले रास्तो पर इसी वजह से आज ये दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि कोई बढ़ा नुकसान नही हुआ। Post navigation हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, ब्रिज पर लगाई रेलिंग विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च