बामनिया (झाबुआ) गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया,कन्या स्कूल एवं बालक स्कूल द्वारा झंडावन्दन कर नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने झंडावन्दन कर सलामी दी। ग्राम पंचायत भवन पर रामकन्या मखोड एवं मुख्य चौराहे पर लोकेन्द्र चाणोदिया द्वारा किया गया ध्वजारोहण ग्राम पंचायत भवन पर सभी पंचों, उपसरपंच ब्रजभूषण सिंह (गुड्डू भाई) परिहार आदि की उपस्थिति में सरपंच रामकन्या संजय मखोड द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही मुख्य चौराहे पर सरपंच रामकन्या संजय मखोड, उपसरपंच ब्रजभूषण सिंह परिहार आदि गणमान्य नागरिकों एव बालक कन्या स्कूल के छात्र छात्राओ की उपस्थिति में लोकेन्द्र चाणोदिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पश्चात किया गया सम्मान ध्वजारोहण पश्चात मुख्य चौराहे पर ही तीन प्रतिभाओं का सम्मान ग्राम पंचायत बामनिया द्वारा किया गया। जिसमें नगर की दो होनहार बेटियां, टिया चोपड़ा, सोनिका मेलिवार का सम्मान किया गया तो वही समाजसेवा एव बतौर सचेतक के लिये लोकेन्द्र चाणोदिया का सम्मान किया गया। Post navigation तीन धाम तीर्थ यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं जगह जगह किया स्वागत रेल पटरी पार करते समय ग्रामीण आया ट्रेन की चपेट में, मौके पर मौत