पुलिस ने एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।

दीपक जैन, कल्याणपुरा
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन में से दो आरोपी नाबालिग है। एक आरोपी के पास से पिस्टल भी जब्त की गई है। दो दिन गरबा देखने के बाद घर लौटते समय आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पुलिस थाना कल्याणपुरा में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने दुष्कर्म के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशन दिये थेद्ध जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सोरभ तोमर के मार्ग थाना प्रभारी निर्भयसिह भूरिया व्दारा टीम बना कर रवाना कि गई। टीम व्दारा आरोपी को पिस्टल व मय राउंड के गिरफ्तार कर थाने लाये। पुलिस के अनुसार 24.10.2023 को पिडिता व्दारा आरोपी पल्लु पिता टिटिया भाबोर (21) व उसके साथी के विरुध्द थाने दुष्कर्म करने की रिपोर्ट कि गई थी, जिसकी तलाश घटना दिनांक को करते मुखबीर व्दारा सुचना मिली कि उक्त व्यक्ति एक छोटी बन्दुक (देशी कट्टा) 12 बोर का लेकर लोगों को ढेबर पंचायत के पास डरा धमका रहा है। सुचना विश्वसनीय होने से थाना प्रभारी व्दारा टीम बना कर रवाना की गई। टीम व्दारा दबिश देकर आरोपी पल्लु पिता टिटिया भाबोर को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा 12 बोर मय राउंड के गिरफ्तार किया। पूछताछ करते पिडिता के साथ दिनांक 23.10.2023 को गरबा मंडल भंडारे से लोटते समय कच्चे रास्ते पर दुष्कर्म करने कि बात स्वीकार की। । बाद दुष्कर्म के दो सह आरोपी जो नाबालिग है उन्हे भी गिऱफ्तार किया ।
इनका रहा सराहनीय योगदान
निरी. निर्भयसिह भूरिया, सउनि. प्रेमचंद परमार, सउनि. हिरालाल गिरवाल, आर. सुनिल, आर. कमलेश, आर. राजेन्द्र, आर. हालुसिह का सराहनीय योगदान रहा है। उक्त सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारीयो को श्रीमान पुलिस अधीश्रक महोदय व्दारा नगद ईनाम देने कि घोषणा की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *