सलमान शैख @ पेटलावद इस वर्ष होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हर जगह इसकी तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी कड़ी में वार्ड 6 में नवनिर्वाचित पार्षद गोतम गेहलोत ने वार्डवासियों के साथ होली मनाने का निर्णय लिया है। पार्षद गोतम ने रामदेव जी मंदिर धर्मशाला में समस्त वार्ड वासियों के साथ एक बैठक की। जिसमें होली के आयोजन के संबंध में समस्त वार्ड वासियों से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यों की होली महोत्सव समिति बनाई गई। इस समिति में नाना कहार, रमेश प्रजापत, सचिन मोन्नत, भूपेंद्र सिंह राठौर, राघवेंद्र चतुर्वेदी, मोहन प्रजापत, जयेश जाधव, अनिल राठौड़, लोकेंद्र अग्रवाल, धर्मेंद्र सेन और पंकज लोहार को लिया गया है। एक साथ खेलेंगे होली: बैठक में यह निर्णय लिया गया कि धुलेंडी के दिन सभी वार्डवासी एक साथ एक स्थान पर होली खेलेंगे। इसके लिए पार्षद गौतम द्वारा रंग, गुलाल, फहवारे, डीजे, ढोल एवं वार्ड में जहां जहां होली जलती है वहा वहा कंडे डलवाने इत्यादि सुविधा की जाएगी। बैठक में वार्ड पार्षद गौतम गेहलोत, गंगाराम राठौड़, नंदा यादव, हेमंत राठौड़, गौरव जैन, विजय प्रजापत, बद्रीलाल राठौड़, लल्ला यादव, रामरतन राठौड़, धर्मेंद्र परमार, शुभम प्रजापत, यश राठौड़, अमित चोपड़ा, कमलेश राठौड़, लकी यादव, राजेश भाई, बादल यादव, अजय राठौड़, पवन अग्रवाल, राकेश चौधरी, निलेश राठौर, शिव राठौड़, अर्पित लोहार, नीलेश राठौर आदि वरिष्ठजन और युवा साथी उपस्थित रहे। Post navigation रात में लोग डीजे पर नाचने में थे मशगूल, अचानक एसडीएम पहुंचे और कर दी कार्यवाही… अनूठी पहल: कबाड़ से बना दिया एक गार्डन, शुभारंभ किया सफाई कामगार ने …