सीबी लाइव@धार जिले में अवैध हथियारों का निर्माण कर पड़ोसी राज्यों में सप्लाय करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नवागत एसपी मनोज कुमार सिंह की जिले में जॉइनिंग की गई यह बड़ी कार्रवाई है। इस गैंग का एक सदस्य हथियारों की बड़ी खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने इसके पास से 12 देशी कटटे बरामद किए है। यह देशी कट्टे में धार के नौगांव स्थित तोरनोद ब्रीज के समीप आरोपी तस्कर डिलेवरी देने के लिए आया था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हथियार तस्कर को धरदबोचा। हथियार तस्कर से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गंधवानी के ग्राम बारिया में हथियार निर्माण करने की बड़ी फैक्ट्री चलाई जा रही है। जहां से बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाय पड़ोसी राज्यों में होती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी नवागत एसपी मनोज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया गंधवानी के बारिया में हथियार बनाकर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में हथियार सप्लाय किए जा रहे है। इस सूचना के आधार पर एएसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, सीएसपी देवेंद्रसिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश शर्मा की टीम ने नौगांव टीआइ भागचंद तंवर के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध हथियारों की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। साथ ही अवैध हथियारों की हेराफेरी करने वाले एक आरोपी को भी गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम ब्रांच धार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गंधवानी के ग्राम पानवा का रहने वाला करण पिता रामा वास्केल इन दिनों ग्राम बारिया के रहने वाले ईश्वर पिता प्रधान के साथ मिलकर अवैध देशी पीस्टल व कटटे की खरीदी-बिक्री के व्यापार में शामिल होकर मोटी कमाई कर रहा है। साथ ही सूचना मिली कि करण वास्केल अवैध देशी कट्टे की बड़ी खेप लेकर किसी ग्राहक को देने के लिए इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोरनोद ब्रिज के नीचे एक ढाबे पर आने वाला है। सूचना पर साइबर क्राइम ब्रांच टीम व नौगांव पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। सूचना के आधार पर पुलिस ने करण वास्केल को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपना नाम आरोपी करण पिता स्व. रामा वास्केल निवासी ग्राम पानवा कालियाकुआं गंधवानी बताया। टीम ने करण की तलाशी ली तो उसके पास से 12 देशी कटटेे मिले। नौगांव पुलिस ने आरोपी करण के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पूछताछ में करण ने बताया ग्राम पानवा से 3-4 किमी दूर बारिया में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। यह हथियार ईश्वर बरनाला के संरक्षण में चल रहा है। यहां से हथियार बनाकर राजस्थान और गुजरात समेत कई जगहों पर सप्लाय किए जा रहे है। करण ने पुलिस को बताया वह 2 वर्ष से अवैध हथियारों की सप्लाय में काम कर रहा है। अवैध हथियार बेचने पर कमिशन के रूप में करण को 300 रुपए प्रति कटटा दिया जाता है। गुजरात-राजस्थान में दर्ज है प्रकरण : करण की गिरफतारी के बाद पुलिस ने ईश्वर का रिकार्ड खंगाला तो उस पर भी गुजरात और राजस्थान में अवैध हथियार सप्लाय करने के केस की जानकारी मिली। जिनमें ईश्वर फरार चल रहा है। एसपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि ईश्वर पर राजस्थान के जालौर, जयपुर, झुंझनु व गुजरात के अहमदाबाद में केस दर्ज है, जिसमें वह फरार है। सूचना के बाद पुलिस ने बारिया स्थित ईश्वर के घर पर भी दबिश दी। लेकिन ईश्वर नहीं मिल पाया है। इस कार्रवाई में साइबर क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश शर्मा, एएसआइ भेरूसिंह देवड़ा, रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक गुलसिंह अलावा, राजेश चौहान, बलराम भंवर, आरक्षक राहुल जायसवाल, संग्राम सिंह लोधी, प्रदीप भूरिया सहित नौगांव टीआइ भागचंद्र तंवार व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Post navigation समूह की महिलाओं से रिश्वत मांगने के आरोप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निलंबित कथित पुलिस बनकर आए दो बदमाशों ने वृद्धा को लूटा, चंद मिनटों में ही लाखों के जेवर किए गायब