जोबट। कर्नाटक में कांग्रेस की बंम्पर जीत पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील खेड़े के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं बड़ा बस स्टेशन और छोटा बस स्टेशन पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील खड़े ने कहा कि कर्नाटक में मोहब्बत की दुकान खोली है और नफरत के दुकान बंद हो चुकी है। खेड़े ने दावा करते हुए कर्नाटक जीत से आने वाले विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ मैं भी पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू बघेल, सनी बामणिया, आकाश उपाध्याय, सुनील चंदर, अर्पित,रवि, देवेंद्र, वीरेंद्र ,धिरेंद्र, संजय बघेल मौजूद रहे। Post navigation सांसद के गर्दन मोड़ बयान को आधार बनाकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ठेकेदार को ठीक करने की मांग की नगर में मच्छरो का प्रकोप, नगर परिषद व स्वास्थ विभाग आंख मुंद बैठा है