जितेंद्र वर्मा, जोबट आज 23.11.2023 को पॉवर ट्रांसफार्मर जोबट सब स्टेशन में जो कार्य होने वाला था वह अब 24 नवंबर को होगा। पॉवर ट्रांसफार्मर को चढाने वाली क्रेन में तकनीकी खराबी होने के कारण वह समय पर नहीं आ सकी। इस कारण इस कार्य के समय और दिन को परिवर्तित कर 24 नवंबर का दिन तय किया गया है। अब शुक्रवार को 33/11 केव्ही जोबट उपकेन्द्र पर 3.15 MVA पॉवर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 MVA चढ़ाने क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिसके कारण दिनांक 24/11/2023 (शुक्रवार) को जोबट शहर के 11 के.व्ही फिडर जोबट हॉस्पिटल की सप्लाई सुबह 9:00 बजे तक एवं सायं 5:00 बजे तक बंद रहेगी एवं जोबट ग्रामीण के 11 केवी कनवाडा ओल्ड, सालखेडा, भीलखेडी फिडर सुबह 09:00 बजे से सायं 5 बजे तक कुल 8 घंटे के लिए बंद रहेगा। Post navigation जोबट शहर और ग्रामीण क्षेत्र में इतने घंटे बंद रहेगी बिजली 22 दिसंबर को बजरंग दल निकलेगा शौर्य संचलन, आयोजन को लेकर हुई बैठक