विगत 21 फरवरी को फरियादी हेमन्त भानपुरिया धार-झाबुआ ग्रामीण बैंक रम्भापुर से 01 लाख 39 हजार रुपये बैग मे रखकर मो.सा. से अपने गाँव मदरानी जा रहा था, काजलीडुंगरी गाँव-पाट नदी के पास एक मो.सा. पर 03 बदमाश पीछा करते हुये आये और फरियादी का पैसो से भरा बैग छीनकर भाग गये , फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मेघनगर पर अप.क्र. 60/2023 धारा 392 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री अगम जैन व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय,श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन मे एवं एस.डी.ओ.पी.महोदय, श्री रविन्द्रसिंह राठी अनुभाग थांदला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मेघनगर द्वारा लूट के आरोपीयो की धरपकड हेतु टीम का गठन किया गया एवं मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर की सूचना पर कल दिनांक 11.05.2023 को प्रकरण के फरार आरोपी राहुल पिता रुस्मल कतिजा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमलिया माल थाना काकनवानी को थांदला मे घेराबंदी कर हिरासत मे लिया गया, जिसने अपने साथियो के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किया, आरोपी राहुल कतिजा के कब्जे से लूटे गये अपने हिस्से मे आये 30,000/- रुपये नगदी पुलिस को बरामद करवाये । पूर्व मे उक्त प्रकरण मे आरोपी 1. मुकेश पिता कसना वसुनिया उम्र 30 साल निवासी रामपुरा 2. राहुल पिता माधु डामोर उम्र 25 साल निवासी टाडी गोली थाना काकनवानी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया , आरोपी राहुल से उक्त प्रकरण मे नगदी 25,000/- रुपये बरामद किये गये तथा आरोपी मुकेश से उक्त प्रकरण मे 30,000 रुपये नगदी बरामद किये गये , आरोपी मुकेश के विरुध्द थाना मेघनगर पर इसके अतिरिक्त अप.क्र. 02/2023 धारा 392 भादवि का दर्ज है उक्त प्रकरण मे आरोपी मुकेश से 13,000/- रुपये नगदी बरामद किये गये तथा आरोपी मुकेश वसुनिया के विरुध्द थाना थांदला पर अप.क्र. 138/2019 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द है एवं आरोपी मुकेश वसुनिया के विरुध्द थाना वाघोडिया जिला बडोदा गुजरात मे अप.क्र. 20/2019 धारा 395,397,459,460,337,338,427 भादवि का पंजीबध्द है। उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी मेघनगर श्री टी.एस. डावर, चौकी प्रभारी रम्भापुर श्री रमेश कोली , सउनि बलराम सिंगाड, का. सउनि. अरविंद गुर्जर, आर. 285 नन्दकिशोर , सैनिक रमेश का विशेष योगदान रहा है। बरामद मश्रुका – 30,000/- रुपये नगदी गिरफ्तार आरोपी का नाम – राहुल पिता रुस्मल कतिजा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमलिया माल थाना काकनवानी Post navigation लडकी व दामाद से दहेज के रुपये मांगना एक माता पिता को पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज.. स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान विषय पर शिवगंगा द्वारा आयोजित संगोष्ठी