दीपक जैन, कल्याणपुरा

चोरी हुई तूफान वाहन को पुलिस ने 1 सप्ताह में बरामद कर लिया। साथ ही चोरी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ अगम जैन, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सोरभ तोमर के मार्गदशन में की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भुरिया व्दारा टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार 02.08.2023 को ग्राम कल्याणपुरा नादीयाखाली से एक तुफान गाडी क्र. MP09 BD 2483 चोरी होने कि रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिस पर थाना कल्याणपुरा पुलिस व्दारा एक टीम गठित कर तलाश मे रवाना किया गया । टीम को मुखबीर व्दारा सुचना मिली कि तुफान गाडीया चुराने का काम ग्राम छडावद के सुरेश पचाया व उसका साथी आदि चोरी करते है । जिसकी तलाश मे टीम भेजी गई थी । जहाँ पुलिस व्दारा दबिश देते आरोपी सुरेश पिता हसलु पचाया उम्र 20 साल के घर होना पाई गई । जिससे गाडी के संबंध मे पुछताछ करते गाडी कल्याणपुरा से अपने अन्य एक साथी के साथ चोरी करना बताया । जिसे गिरफ्तार कर मय तुफान गाडी के थाने लाये।

इनका रहा सराहनीय योगदान

करवाई में SDOP श्री सोरभ तोमर, निरी. निर्भयसिह भुरिया, उनि. गुलाबसिह वर्मा, सउनि. प्रेमचंद परमार, आर. 516 चंद्रभान सिह जाट, सउनि. रामसिह चौहान चौकी सारंगी, आर. मनोहर भुरिया, आर. गमतु किराडे थाना कोतावाली, चालक विजय कन्नोज थाना पेटलावद, आर. 944 निरज , आर. 233 मनीष थाना टांडा व सायबर उनि. जितेन्द्रसिह चौहान, आर. महेश, आर. संदीप आदि । उक्त सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारीयो को पुलिस अधीश्रक झाबुआ श्री अगम जैन व्दारा नगद ईनाम देने कि घोषणा कि गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *