अर्पित चौपड़ा, खवासा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शनिवार दोपहर खवासा चौकी का औचक निरीक्षण किया। आमजन से निर्भय और मधुर संबंध स्थापित करने और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने के उद्देश्य से खवासा कस्बे का पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजनता की परेशानियों से रूबरू होने का प्रयास भी किया। पुलिस कप्तान अगम जैन ने बेझिझक पुलिस की मदद लेने और अपराधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की समझाइश ग्रामीणों को दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है और आपकी सुरक्षा के लिए है। पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीओपी थांदला रविन्द्र सिंह राठी, खवासा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल सहित पुलिसबल शामिल था। Post navigation श्रद्धांजलि हॉल और लकड़ी रखने के लिए एक कमरा बनाने के लिए विधायक ने दिए सात लाख रुपए जिला पंचायत वार्ड 9 रिक्त हुई सीट के लिए 13 जून को होगा मतदान, 5 प्रत्याशी मैदान में …