आरिफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। इबादत का महीना माहे रमजान शुक्रवार से शुरू हो गया। इस दिन समाजजनों ने पहला रोजा रखा। अब एक महीने तक समाजजन रोजा रखने के साथ विशेष इबादतें करेंगे। इबादत करने में बड़ो के साथ बच्चे भी पीछे नहीं है। बड़ो के अलावा बच्चे भी रोजा रख रहे हैं। अनम साबिर पठान सात वर्षीय बालिका अनम साबिर पठान ने भी रोजा रखा। उसने अलसुबह सेहरी की। इसके बाद दिन में पांच वक्त की नमाज भी पढी। शाम को तय समय पर रोजा इफ्तार किया। गौरतलब है कि मुस्लिम समाज एक माह तक रोजे रखने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाता है। Post navigation त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक माॅडल स्कूल में 38 विद्यार्थियों को निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया