संजय गांधी, बोरी बोरी-जोबट मार्ग पर ग्राम बोरी से कोलियाबयडा तक सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत किया जा रहा है। लाखों रुपए के इस कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसका नमूना पहलनी ही बारिश में देखने को मिला। ठेकेदार द्वारा डाली गई मिट्टी में कई वाहन फंसे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उपरोक्त मार्ग से गुजरने वाली स्कूल बस डायवर्शन के अभाव में पलटी खाते खाते बची। क्षेत्र में हुई जरा सी बारिश सड़क निर्माण की सारी पोल खोल कर रख रही है। ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही का स्पष्ट नमूना उवीडियो में दिखाई दे रहा है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-24-at-10.12.47-AM.mp4 https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Video-2023-06-24-at-10.12.48-AM.mp4 Post navigation घर की अलमारी से सोने के आभूषण चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा ताड़ के पेड़ से गिरने पर युवक की मौत