सलमान शैख @ झाबुआ Live आज सुबह पेटलावद से 3 किमी दूर दुल्लाखेड़ी गांव से गुजर रही पंपावति नदी ने एक व्यक्ति का शव उगल दिया। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला बिल्लू कवरा भाभर देर शाम को मछली पकड़ने नदी में उतरा था। तभी से वो बाहर नहीं आया था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। सुबह नदी में उसका शव तैरता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। Post navigation झाबुआ में राजवाड़े पर युवकों के 2 समूहों को हुडदंग करना पड़ा भारी; पहुंचाए गए जेल… पेटलावद की राजनीति में आया नया भूचाल; चुनाव लडने के पूरे मूड में जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, लिया नामांकन …