नवनीत त्रिवेदी / गौरव कटकानी, कालीदेवी आप सुबह जिले के काली देवी ने थाना क्षेत्र के ग्राम भुराडाबरा में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है,मृतक का नाम उदयसिंह पिता गंगाराम सोलंकी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गड़ी तहसील भगवानपुरा जिला खरगोन बताया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भुराडाबरा निवासी मनीष सिंगार सुबह तकरीबन 8:00 बजे अपने घर से बाहर निकला तो सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। मनीष ने इसकी सूचना थाना कालीदेवी पर दी.. सूचना के बाद थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत मय बल के घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में था एवं जिसके सिर खून बह रहा था, तलाशी लेने पर उक्त शख्स के जेब से आधार कार्ड एवं मोबाइल बरामद हुआ मोबाइल पर लगातार उक्त शख्स के परिवार जनों के फोन आ रहे थे परिवार से बात करने पर मालूम हुआ कि उदय सिंह अपना इलाज कराने बड़ौदा के लिए निकला था, लेकिन कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम भूराडाबरा में कैसे पहुंचा यह परिवारजनों के लिए भी आश्चर्यजनक है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शासकीय चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, परिजन भी खरगोन से झाबुआ पहुंच रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। Post navigation माही नदी ने उगला युवती का शव; आखिर कौन है मृतक युवती, क्या हुआ उसके साथ…? सड़क दुर्घटना में पेटलावद सीएम राइज स्कूल के शिक्षक इम्तियाज खान की मौत, अन्य गंभीर …