सलमान शैख @ झाबुआ Live एक बड़ी खबर झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र से आ रही है। जहां सारंगी चौकी के अंतर्गत आने वाली माही नदी में एक युवती की लाश बरामद हुई है। जेसे ही इसकी खबर गांव में फैली तो पूरे गांव में सनसनी फेल गई। आपको बता दे कि 8 दिन पहले यानि 16 फरवरी के दरमियान इसी माही नदी एक सर कटी लाश मिली थी। हालांकि वह इस गांव के आगे स्थित गांव में मिली थी। जिसकी कोई पहचान तक नही हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव नदी से निकाला, फिलहाल मृतक युवती की पहचान नही हो पाई है। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवती कौन है और इसके साथ क्या हुआ, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। Post navigation राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की टीम ने बांसवाड़ा नवागत पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत इलाज कराने गया था बड़ौदा, लेकिन झाबुआ के इस गांव से बरामद हुई लाश.. पुलिस जुटी जांच में