योगेन्द्र राठौड़, सोंडवा 10 दिनों के बाद आज भगवान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया गया। आदिवासी अंचल सोंडवा में लगभग हर घर में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना हुई तथा गली मोहल्ले , पंडालों में गणेश जी की बड़ी-बड़ी मूर्तियों की स्थापना की गई थी लगातार 10 दिनों तक भक्तजनौ ने भगवान गणेश की आराधना की। कुछ पंडालों में तरह-तरह की धार्मिक गतिविधियां भी संचालित होती रही। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से जो भीड़ उमडती थी उसमें कमी आई है। सोंडवा की अनखड़ नदी में भगवान गणेश जी का विधि विधान के साथ आरती कर विसर्जन किया गया। Post navigation कावड़ यात्री पहुंचे सोंडवा पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च, आमजन से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की