थांदला। समीपस्थ तीर्थ स्थल पीपलखूंटा के समीप ग्राम कालिया विरान के जंगल में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल पटेल थांदला नगर परिषद को सूचित किया। जिसके पश्चात फायर ब्रिगेड संचालक महबूब खान एवं रादु निनामा मौके पर पहुंचे एवं कुछ ही देर में आग बुझा कर फैल रही आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। वन अधिकारी एवं पुलिस मामले की जांच में जुटी। Post navigation कांग्रेस का हर कार्यकर्ता तपस्या करता है तब देश की सेवा होती है, जनमत को मतदान में बदलना हर कार्यकर्ता का काम : मीनाक्षी नटराजन अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि जोशी ने अर्जित किए 96.20%