कल्याणपुरा। कल्याणपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम बरखेड़ा में बड़े भाई भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे के आसपास मकनी गोपाल परमार अपने घर पर सो रहे थी। अचानक उसका आरोपी जेठ माना आया और मकनी के दाएं तरफ कुल्हाड़ी मार दी। बताया जा रहा है आरोपी खाने में रोटी नहीं देने कारण आक्रोशित था। कुल्हाड़ी लगने के बाद बाद परिजन मकनी को सामुदायिक हॉस्पिटल कल्याणपुरा लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Post navigation चोरी गई तुफान गाडी का एक और फरार आरोपी पकडाया कल्याणपुरा की मातृ शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, भगोर के प्राचीन शिव मदिर पंहुचकर किया जलाभिषेक